5 दिवसीय कन्या कौशल शिविर का आयोजन हुआ

महासमुंद| बसना के गायत्री शक्तिपीठ में पांच दिवसीय कन्या कौशल शिविर आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जीवन जीने की कला, स्वस्थ रहने के उपाय, बुद्धि बढ़ाने का वैज्ञानिक विधि, परिवार निर्माण, स्वाध्याय, संयम और सेवा विषय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में लगभग 170 कन्याएं ने भाग लिए हैं। शिविर में प्रशिक्षण देने के लिए रायपुर से टोली नायक के रूप में पुष्पा वर्मा, पूर्णिमा कश्यप, नम्रता शुक्ला, पूर्णिमा साहू उपस्थित हैं। मंगलवार को तीसरे दिवस पर जीवन को सफल बनाने के लिए साधना को जीवन में अपनाने व शिविर में बताए हुए बातों को जीवन में उतारने का सलाह दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *