13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन है। वही मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए रेलवे 11 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है, यह मध्य प्रदेश के 35 से अधिक स्टेशन से होकर गुजरेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अभी 7 ट्रेनों का शेड्यूल फाइल हो गया है, वहीं जल्द ही अन्य ट्रेनों का शेड्यूल भी तय किया जाएगा। इन ट्रेनों के लिए यात्री आईआरसीटीसी के एप से बुकिंग कर सकते हैं। बेंगलुरु-प्रयागराज कुम्भ मेला विशेष ट्रेन
गाड़ी संख्या 06577 बेंगलुरु-प्रयागराज कुम्भ मेला विशेष ट्रेन 26 दिसंबर को बेंगलुरु स्टेशन से रात्रि 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.20 बजे इटारसी स्टेशन एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए दोपहर 13.30 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर लेगी हॉल्ट
रास्ते में यह गाड़ी कृष्णराजपुरम, बंगारपेट जंक्शन, जोलारपेट्टई जंक्शन, काटपाड़ी जंक्शन, रेणिगुंटा जंक्शन, गुडूर जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, वारंगल, बल्हारशाह, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी जंक्शन, सतना जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। मुंबई सेंट्रल-प्रयागराज कुम्भ मेला विशेष ट्रेन
गाड़ी संख्या 09013 मुंबई सेंट्रल-प्रयागराज कुम्भ मेला विशेष ट्रेन 26 दिसंबर 2024 को मुंबई सेंट्रल स्टेशन से प्रातः 11.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 1.40 बजे संत हिरदाराम नगर, 4.30 बजे बीना एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाम 4.30 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर लेगी हॉल्ट
रास्ते में यह गाड़ी बोरिवली, पालघर, वापी, वलसाड, उधना जंक्शन, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। इंदौर-प्रयागराज कुम्भ मेला विशेष ट्रेन
गाड़ी संख्या 09333 इंदौर-प्रयागराज कुम्भ मेला विशेष ट्रेन 26 दिसंबर को इंदौर स्टेशन से रात्रि 10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन देर रात 2.40 बजे संत हिरदाराम नगर, सुबह 6.00 बजे बीना एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाम 5 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर लेगी हॉल्ट
रास्ते में यह गाड़ी देवास, उज्जैन जंक्शन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर जंक्शन, स्टेशनों पर रुकेगी। रानी कमलापति-बनारस कुम्भ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 जनवरी 2025 से 20 फरवरी 2025 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 11:10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 01662 स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे रानी कमलापति पहुचेगी। इन स्टेशन पर लेगी ठहराव
मण्डीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम, इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदनमहल, जबलपुर जंक्शन, देवरी, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, झुकेही, मैहर, सतना जंक्शन, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर एवं चुनार स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन का स्टौपेज रहेगा। सोगरिया-बनारस कुम्भ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
09801 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 8:15 बजे सोगरिया से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09802 स्पेशल ट्रेन 18 जनवरी 2025 से 19 फरवरी 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को दोपहर 2:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:45 बजे सोगरिया पहुंचेगी। इन स्टेशन पर लेगी ठहराव
अन्ता, बारां, अटरू, छबरा गुगोर, रूठियाई जंक्शन, गुना, अशोक नगर, मूंगावली, मालखेड़ी, खुरई, नरयावली, सागर, गिरवर, गणेशगंज, पथरिया, दमोह, रीठी, कटनी जंक्शन, झुकेही, मैहर, सतना जंक्शन, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर एवं चुनार। यह ट्रेन भी यह भी पढ़ें
मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चला रहा है। यह ट्रेन 2 जनवरी 2025 को इंदौर शहर से ‘दक्षिण दर्शन यात्रा’ के लिए रवाना होगी। ट्रेन मध्यप्रदेश के इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल स्टेशन पर रुकते हुए जाएगी। 9 रात और 10 दिन की इस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण आप कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर


