24 वर्षीय महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत:बेटी के साथ मायके में रह रही थी, जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर में मंगलवार की शाम एक 24 वर्षीय महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह उसका पोस्टमॉर्टम किया गया। महिला 7 साल से मायके में रह रही थी। थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रानी (24) पिता गयादीन रजक निवासी पीरा गांव की रहने वाली है। 12 साल पहले रानी की शादी बड़ामलहरा के रहने वाले सोनू रजक के साथ हुई थी। दोनों के 7 साल की लड़की और 5 साल का लड़का है। 7 साल पहले मायके आ गई थी महिला सोनू रजक दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता है। दोनों का दिल्ली में कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद 7 साल पहले युवती अपने मायके आ गई थी। वह सात साल से अपने पिता के घर में ही रह रही थी। इस दौरान पति सोनू 10 दिसंबर को पत्नी को लेने पीरा गया था, लेकिन युवती के पिता ने रानी को नहीं भेजा। रानी ने मंगलवार की शाम को जहर खा लिया। उल्टियां होने पर उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखकर, उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात 2 बजे उसकी मौत हो गई। पिता ने कहा- कोई परेशानी नहीं थी रानी के पिता गयादीन ने बताया कि रानी मायके में हमारे साथ रहती थी। उसको कोई परेशानी नहीं थी। अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और उल्टियां होने लगी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के ससुर संतोष ने बताया कि रानी 7 साल पहले नातिन को लेकर मायके चली गई थी। नाती हम लोगों के साथ रहता है। हम लोगों ने कई बार उसे बुलाने का प्रयास किया, लेकिन उसका पिता भेजने से मना करता था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार जिला अस्पताल के डॉ. राजकुमार अवस्थी ने बताया कि महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। महिला के परिजनों ने बताया था कि उसने जहरीला पदार्थ खाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की सही जानकारी सामने आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *