क्रिसमस पर नीमच में बुधवार दोपहर जिला क्षय केंद्र ने आशीष चर्च में टीबी मुक्त अभियान चलाया। इस अवसर पर डॉक्टरों ने विस्तार से जानकारी दी। टीबी की रोकथाम और टीबी से बचाव के उपाय को समझाया। 7 दिसंबर से मध्य प्रदेश के 23 जिलों (जिसमें नीमच भी शामिल) में 100 दिवसीय क्षय दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत टीबी के प्रारंभिक लक्षणों का निदान कर टीबी का इलाज किया जा रहा है। वहीं अभियान के तहत कार्यक्रम के अवसर पर चर्च के फादर ने टीबी रोग के खात्मे के लिए प्रार्थना की। जिला क्षय अधिकारी डॉ. मनीष यादव ने टीबी के लक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा- यदि किसी में टीबी के लक्षण मिले हैं तो उसे तुरंत नजदीक सरकारी अस्पताल में जाकर नि:शुल्क जांच कराना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को टीबी की बीमारी निकलती है, उसका उपचार नि:शुल्क किया जाता है। उपचार के साथ साथ 1000 रुपए प्रति माह पोषण आहार के लिए मानदेय व फ़ूड बास्केट दी जाती है। इस अवसर पर जिला क्षय स्टाफ भी उपस्थित रहे।


