गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:डॉ. आंबेडकर की तस्वीर लेकर कांग्रेस ने निकाली रैली, टीई को सौंपा ज्ञापन

श्योपुर, कांग्रेस नेताओं और कार्यर्ताओं ने आज शहर में डॉ. आंबेडकर की तस्वीर हाथ में लेकर प्रदर्शन कर रैली निकाली। कांग्रेस नेता गृहमंत्री अमित शाह के संसद में दिए गए बयान का विरोध कर रहे थे। कोतवाली पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम टीआई को ज्ञापन सौंपकर अमित शाह के इस्तीफा की मांग की है। कांग्रेसियों का आरोप है कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने जो बयान संसद में दिया है वह निंदनीय है। गृह मंत्री को इस्तीफा देते हुए माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक बाबू जंडेल, विजयपुर के कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा, वरिष्ठ नेता कुंज बिहारी सर्राफ सहित तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। देखिए कांग्रेस के प्रदर्शन के फोटोज…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *