स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बुधवार को मनाई गई। इस दौरान सीधी के शिवपुरवा में दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क पर पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के सीधी से सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, वरिष्ठ नेता डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री डॉ. मनोज मिश्रा और भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


