आगर मालवा जिला मुख्यालय के मालाखेड़ी रोड़ स्थित श्रीकुंज गार्डन में बुधवार को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के आयोजित समृद्धि योजना के तहत नवांकुर संस्थाओं के 2 दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। संस्कार केंद्र की शुरुआत होगी उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर ने कहा कि हमे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही समाज को हमारी गतिविधियों से लाभ प्राप्त हो ऐसे कार्य करना है। सभी नवांकुर समितियों को अपने-अपने सेक्टर में 1 संस्कार केंद्र की शुरुआत करना है। ताकि गरीब बच्चों को प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कराई जा सके। गांवों को स्वावलंबी बनाने का प्रयास भी करना है। जनवरी महीने में इन संस्कार केंद्रों पर बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। गांव में जो परम्परागत उद्योग चलते थे। उनका संचालन पुनः शुरू करवा सकते हैं। जैसे खाखरे और खजूर के पेड़ों के पत्तों से दोना पत्तल बनाना, बांस के उपयोग से सजावट करना। इस प्रकार का कार्य स्वावलंबन के तौर पर शुरू करना और गांव की परंपरागत वस्तुओं का प्रचार प्रसार करें। एक जिला एक उत्पाद के तौर पर कार्य करते हुए अपने जिले के उत्पादन को बढ़ावा देने का प्रयास करें।


