श्योपुर में बुधवार को जिले की ट्रैफिक पुलिस ने शहर के जय स्तंभ चौक के पास यातायात जागरूक सप्ताह के अंतर्गत जागरूक अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने वाहन चालक और ऑटो ड्राइवर को ट्रैफिक नियम बताए। बिला हेलमेट पहने बाइक न चलाए पुलिस ने लोगों को बताया कि बिना हेलमेट बाइक चलाने से जब भी गाड़ी अनियंत्रित होकर या हादसे का शिकार होकर गिरती है तो हेलमेट के बिना सीधे सर में चोट लगती है और हेडइंजरी होने से लोगों की मौत भी हो जाती है। इसे लेकर उनसे अपील कि है कि बिना हेलमेट के गाड़ी नहीं चलाएं। नशे में गाड़ी न चलाए इसी तरह कार और अन्य चार पहिया वाहन चालकों को भी समझाइश देते हुए बिना सीट बेल्ट के गाड़ी न चलाने की समझाइश दी गई है। पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों से भूल से भी नशे में वाहन न चलाने की अपील भी की और कहा के नशे में गाड़ी चलाने से खुद की जान का खतरा तो रहता ही है। साथ ही सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों को भी खतरा रहता है। इसलिए भूल से भी नशे में वाहन न चलाएं।


