टीकमगढ़ में नपा अध्यक्ष के वार्ड में घटिया निर्माण:मोहल्ले वाले बोले- डालते ही उखड़ने लगी डामर की परत

टीकमगढ़ के वार्ड 22 और 23 में खराब हो चुके सीसी रोड के ऊपर डामर बिछाने का काम किया जा रहा है, लेकिन रहवासियों ने इसमें क्वालिटी का ध्यान नहीं रखने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि डामर की परत इतनी पतली बिछाई जा रही है कि डालते ही उखड़ने लगी है। वार्ड 22 से नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू मलिक पार्षद का चुनाव जीते थे। वार्ड में डाली गई सीसी रोड खराब हालत में पहुंच चुकी है। मोहल्ले वालों की शिकायत पर नगर पालिका ने सीसी रोड के ऊपर डामर बिछाने का काम शुरू कर दिया। मोहल्ले के आरिफ खान ने बताया कि पतंगी साहू की दुकान से सैल सागर चौराहा तक सीसी रोड पर डामर बिछाया जा रहा है। काम की गुणवत्ता बेहद घटिया है। एक-दो महीने में पूरी सड़क एक बार फिर उखड़ जाएगी। मोहल्ले वालों ने निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। वार्ड 23 निवासी सलीम खान ने बताया कि जहां डामर डाला गया है, वहां पैर रखने से सड़क उखड़ने लगी है। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष सहित सीएमओ से मामले की शिकायत की है। इंजीनियर को दिए निरीक्षण के निर्देश मामले में नगर पालिका सीएमओ रामस्वरूप पटेरिया का कहना है कि मोहल्ले वालों की शिकायत पर इंजीनियर को मौके पर जाकर परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, अगर काम सही नहीं हो रहा है तो ठेकेदार से दोबारा काम कराया जाएगा। बेटी की शादी में बाहर हूं वार्ड 22 और 23 में हो रहे डामरीकरण के मामले में नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार का कहना है कि मेरी बेटी की शादी है। मैं बाहर हूं। इंजीनियर दीपक विश्वकर्मा डिटेल जानकारी दे सकेंगे। कायाकल्प 2 के तहत हो रहा काम नगर पालिका के इंजीनियर दीपक विश्वकर्मा का कहना है कि कायाकल्प 2 के तहत 8 सड़कों पर डामर लगाने का टेंडर जारी हुआ था। उसी टेंडर में यह रोड शामिल है। पूरा टेंडर कितनी राशि का है, यह फाइल देखकर बता पाऊंगा। अभी सड़क पर सील कोड डाला जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *