अबोहर के रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड:बिना लाइसेंस चलाया जा रहा हुक्का बार, परोसी जा रही थी शराब, 4 पर FIR

अबोहर के लाजपत नगर में एक रेस्टोरेंट पर रेड कर बिना लाइसेंस चलाए जा रहे हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से आधा दर्जन हुक्के और शराब की बोतल बरामद की है। कुछ युवकों को भी हिरासत में लिय गया है। लाजपत नगर स्थित रेस्टोरेंट में मालिक की सहमति से कुछ लोगों द्वारा बिना लाइसेंस के हुक्का बार चलाए जाने की सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने बतया कि बिना लाइसेंस ग्राहकों को शराब परोसने और हुक्का बार चलाने पर रेस्टोरेंट मालिक सहित चार लोगों के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 61,62 और दि सिगरेट एंड अदर्स टोबाको प्रोडक्शन एक्ट की धारा 4,5,6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट में आधा दर्जन हुक्के और कुछ शराब की बोतलें भी बरामद की है। पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सहायक थानेदार भूपेंदर सिंह ने बताया कि भूमबज रेस्टोरेंट में धर्म नगरी निवासी साहिल कुमार, अजीमगढ निवासी सौरव कुमार, अमित कुमार निवासी रामनगर बिना लाइसेंस के ग्राहकों को तंबाकू, हुक्का बार व शराब परोसते हैं और इसके बदले मे रेस्टोरेंट मालिक गगन बामा को भी उसका कमीशन देते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *