NIA ने CRPF कैंप पर हमले के मामले में 17 माओवादियों के खिलाफ जगदलपुर में NIA की विशेष अदालत में चार्जशीट पेश की है। इन 17 माओवादियों में से एक की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार माओवादी देवल के अलावा NIA की चार्जशीट में 16 अन्य माओवादियों के नाम हैं। जिनकी तलाश जारी है। इनमें 2 केंद्रीय समिति सदस्य, 2 विशेष क्षेत्रीय/राज्य समिति सदस्य, PLGA बटालियन नंबर 1, तेलंगाना राज्य समिति और पामेड़ क्षेत्र समिति के अन्य बड़े लीडर के नाम हैं। दरअसल, धर्मावरम में CRPF के नए कैंप और चिंतावागु और पामेड़ के पास CRPF और कोबरा के कैंप पर हमला किया था। इस घटना में कैंप से हथियार लूटने का प्रयास किया था। धर्मावरम में कुछ जवान भी घायल हुए थे। NIA ने 9 फरवरी 2024 को स्थानीय पुलिस से मामला अपने हाथ में लिया था।


