बिलासपुर के स्कूलों के पास से गुटखा-पाउच की दुकानें हटेंगी:16 जून को शाला प्रवेश उत्सव, कलेक्टर ने दिए स्वच्छ वातावरण और सुरक्षा के निर्देश

बिलासपुर जिले में स्कूलों के आसपास से अतिक्रमण और गुटखा-पाउच की दुकानें हटाई जाएंगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्राचार्यों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए। जिले में 2530 स्कूलों में 4.12 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कलेक्टर ने 16 जून को होने वाले शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्कूलों में स्वच्छ और आकर्षक वातावरण बनाने के निर्देश दिए। नए प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। समुदाय की भागीदारी से न्यौता भोज का आयोजन भी होगा। कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने की घोषणा की। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छात्रों को अपने माता-पिता के नाम पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्राचार्यों को दस्तावेज अपलोड करने के लिए दी जाएगी आईडी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जर्जर भवनों में कक्षाएं नहीं लगाई जाएंगी। चिरायु योजना के अंतर्गत सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। शाला प्रवेश के साथ ही विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। प्राचार्यों को दस्तावेज अपलोड करने के लिए विशेष आईडी दी जाएगी। शाला प्रवेशोत्सव पर लघु फिल्म लॉन्च कलेक्टर ने इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत बिल्हा के शिक्षकों द्वारा तैयार शाला प्रवेश उत्सव पर आधारित एक लघु फिल्म भी लॉन्च किया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल तिवारी ने कहा कि युक्तियुक्तकरण के बाद जिले में अब एक भी स्कूल शिक्षक विहीन अथवा एक शिक्षकीय नहीं रहे। अब शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि मन लगाकर शैक्षणिक कैलेंडर का पालन करते हुए पढ़ाई कराएं। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक संचालक पी दासरथी सहित अधिकारी संदीप चोपड़े, आनंद पांडे, रामेश्वर जायसवाल आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *