शादीशुदा जोड़े के बीच ढाई साल तक अफेयर:दोनों के हैं एक-एक बच्चे,शादी से इनकार पर महिला ने लगाया दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप,FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति को छोड़ चुकी शादीशुदा महिला का शादीशुदा शख्स के बीच अफेयर का मामला सामने आया है। दोनों के बीच ढाई साल तक अफेयर रहा। दोनों पहले से एक-एक बच्चे के माता-पिता हैं। लेकिन जब महिला ने शादी का दबाव बनाया, तो प्रेमी ने इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने प्रेमी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वीडियो बनाने के आरोप की भी जांच की जा रही है। यह मामला कुसमुंडा थाने का है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कुचेना में रहने वाले 32 वर्षीय वफाउल मुस्तफा और 23 वर्षीय एक महिला के बीच प्रेम संबंध का मामला सामने आया है। शादीशुदा हैं दोनों युवक-युवती जानकारी के अनुसार, आरोपी वफाउल मुस्तफा (32 वर्ष), ग्राम कुचेना का निवासी है और विवाहित होने के साथ एक बच्चे का पिता है। वहीं, पीड़िता भी विवाहित है और अपने पति से अलग रहकर अपने बच्चे के साथ रहती है। दोनों की मुलाकात काम के दौरान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी के लिए कहा तो प्रेमी पीछे हट गया और इनकार कर दिया। अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसी के आधार पर वह उसे ब्लैकमेल करता था। इससे परेशान होकर महिला ने प्रेमी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल एएसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वीडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग के आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *