सरगुजा में कांग्रेस ने ईडी और BJP का पुतला फूंका:कांग्रेस बोली- सुकमा कार्यालय को अटैच करना दुर्भाग्यपूर्ण, बदले की भावना से हुई कार्रवाई

सरगुजा कांग्रेस ने सुकमा जिला कांग्रेस कार्यालय को ईडी की तरफ से अटैच करने की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कांग्रेस ने ईडी और भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई बताया है। सरगुजा समेत संभाग के कई जिलों में भी कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। सरगुजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में शनिवार को घड़ी चौक पर भाजपा सरकार और प्रवर्तन निदेशालय का पुतला दहन किया गया। कथित शराब घोटाले का आरोप लगाकर ईडी ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा की संपत्ति के साथ ही सुकमा जिला कांग्रेस कार्यालय को भी अटैच कर लिया है। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी शामिल हुए। अमरजीत बोले- निष्पक्षता के साथ हो कार्रवाई पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि, आजादी की लड़ाई में शामिल रही पार्टी के कार्यालय में इस तरह की कार्रवाई ईडी कर रही है। ईडी को अपनी निष्पक्षता बनाकर रखनी चाहिए। सरकारें आती-जाती रहती हैं। आप लाख दुश्मनी कीजिए, लेकिन इतनी गुंजाइश रखिए कि मिलने पर नजर मिला सकें। बदले की भावना से कार्रवाई घड़ी चौक पर पुतला जलाने जाते हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि, सुकमा का जिला कांग्रेस कार्यालय अन्य जिला कांग्रेस कार्यालय की तरह कार्यकर्ताओं के खून-पसीने की कमाई से बनी है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि, इलेक्टोरल बॉन्ड के अवैध वसूली के प्राप्त चंदे से देश भर में फाइव स्टार कार्यालय बनाने वाली भाजपा कांग्रेस को बदनाम करने के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चंदे से बने कार्यालय को अटैच करा रही है। आज नरेंद्र मोदी ईडी को हथियार बना कांग्रेस का दमन कर रहे हैं। प्रदर्शन में यह रहे शामिल इस प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय अग्रवाल, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस अंबिकापुर शहर अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मो इस्लाम, संजय विश्वकर्मा, सत्येंद्र तिवारी, इरफान सिद्दीकी, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, राशिद अहमद, सुधांशु गुप्ता, पपिंदर सिंह, लुकस मिंज, शफीक खान, बिजेंद्र गुप्ता, अनूप मेहता, आशीष वर्मा, अशफाक अली समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *