शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार:मजदूरी करते मिला 8 माह से फरार युवक, आर्म्स एक्ट का आरोपी भी पकड़ाया

जशपुर पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में एक 21 वर्षीय युवक को दिल्ली से पकड़ा गया। आरोपी ने 17 वर्षीय नाबालिग को शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया था। पीड़िता के पांच माह की गर्भवती होने पर आरोपी शादी से मुकर गया और फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने महिला थाना जशपुर में शिकायत दर्ज कराई। मामला थाना आस्ता में स्थानांतरित किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना से पता चला कि आरोपी दिल्ली के सिविल लाइन में मजदूरी कर रहा है। पुलिस टीम ने दिल्ली पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। साक्ष्यों की पुष्टि के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दूसरे मामले में चार साल से फरार आर्म्स एक्ट का एक स्थाई वारंटी साईं टांगर टोली, लोदाम से गिरफ्तार किया गया। आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी समीर साह भी दबोचा गया दूसरी मामला थाना दुलदुला का है, जहां वर्ष 2021 में ग्राम सोकोडीपा में एक युवक समीर साह (उम्र 27 वर्ष, निवासी साईं टांगर टोली, थाना लोदाम) ने लोहे के गड़ासे को लहराकर राहगीरों में भय फैलाया था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद से वह फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था। आरोपी की पतासाजी में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने गांव लौट आया है। मुखबिर की सूचना के बाद पर दुलदुला पुलिस की टीम ने थाना लोदाम पुलिस की मदद से गांव की घेराबंदी की और समीर साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन अंकुश के तहत दुष्कर्म के मामले में फरार एक आरोपी को दिल्ली से हिरासत में लेकर लाया गया है और एक स्थाई वारंटी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। ऑपरेशन अंकुश के तहत और भी लंबे समय से फरार आरोपियों को चिन्हित कर, उनकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *