बलौदाबाजार में दो सड़क हादसे…2 की मौत:ट्रक से टकराई कार, महिला ने तोड़ा दम; पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

बलौदाबाजार में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पहला हादसा बलौदा बाजार-रायपुर मार्ग पर अमेरा गांव के पास हुआ। मंत्रालय में कार्यरत दंपति शेरा सुलतान चतुर्वेदी और सावित्री देवी रायपुर जा रहे थे। उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में सावित्री देवी की मौके पर मौत हो गई। शेरा सुलतान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा हादसा पलारी थाना क्षेत्र के सकरी गांव के पास हुआ। दो भाई मनीष चेलक और परमेश्वर चेलक पलारी से अपने गांव छेरकाडीह लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के पेड़ से टकरा गई। मनीष की इलाज के दौरान मौत हो गई। परमेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार से हादसे की आशंका मनीष की दो माह की बेटी है और परमेश्वर का बच्चा पांच माह का है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसों का कारण माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *