जशपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम:CM विष्णु देव साय करेंगे योगाभ्यास; 21 जून को रणजीत स्टेडियम में आयोजन

जशपुर के रणजीत स्टेडियम में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय योगाभ्यास में हिस्सा लेंगे। कलेक्टर रोहित व्यास ने शनिवार को स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। बारिश के मौसम को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल लगाने के निर्देश दिए। साथ ही योगा मैट, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, पार्किंग और बेरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। पानी, बिजली, साउंड सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम ओंकार यादव और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *