फाजिल्का में एक पालतू बिल्ला लापता हो गया है l जिसे लेकर शहरभर में उसके मालिक द्वारा अनाउंसमेंट कराया जा रहा है। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि जो व्यक्ति इसको ढूंढ कर देगा उसे उचित इनाम भी दिया जाएगा l रिक्शा पर बिल्ले की फोटो लगाकर व्यक्ति शहर भर में घूम रहा है और अनाउंसमेंट कर रहा है। गायब हुआ बिल्ला जर्मन से लाया गया था। फाजिल्का की फिरनी रोड पर अनाउंसमेंट कर रहे रिक्शा चालक ने बताया कि उसे शहरभर में यह अनाउंसमेंट करने के लिए बोला गया है l जिसके चलते वह शहर के मुख्य बाजारों सहित हर गली चौक चौराहे जा रहा है और लोगों को सूचित कर कहां है कि कैलाश नगर निवासी नारंग परिवार का यह बिल्ला है l जो घर से कहीं चला गया है l जिसे ढूंढा जा रहा हैl लेकिन वह मिल नहीं रहा l आखिरकार एक रिक्शा पर बिल्ले की फोटो लगा शहर भर में अनाउंसमेंट करवाई जा रही है कि किसी भी व्यक्ति ने इस बिल्ले को देखा है तो वह उन्हें सूचित करें l जिसे उचित इनाम दिया जाएगा l बता दें कि कैलाशनगर निवासी नारंग परिवार द्वारा एक बिल्ला रखा गया था, जो अचानक घर से लापता हो गया है। बिल्ला के गायब होने के बाद परिवार परेशान बताया जा रहा है। जिस पर परिवार के लोगों द्वारा बिल्ला की तलाश करने के लिए अनाउंसमेंट कराया जा रहा और इनाम देने की बात कही जा रही है। स्कॉच रखा गया था नाम माधव नारंग ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले जर्मनी से यह बिल्ला फाजिल्का लाया गया था l जिसका नाम स्कॉच रखा गया है l जिसके लिए उनके द्वारा उसे विशेष सुविधाएं दी जा रही थी l सर्दी में वह हीटर वाले कमरे में रहता है, जबकि बाहर का मौसम उसे सूट नहीं करता l इसलिए वह उसे ढूंढ रहे हैं कि वह कहां गया l जबकि परिवार में सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है l उनका कहना है कि पारिवारिक सदस्यों का इस बिल्ले के साथ बहुत प्यार है l घर के मेंबर की तरह घर में रह रहे बिल्ले के जाने के बाद वह उसे ढूंढने में लगे हुए हैं।


