लुधियाना में आज भाजपा का रोड शो:अनुराग ठाकुर होंगे शामिल;अवीनाश राय खन्ना करेंगे प्रेस वार्ता

पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उप-चुनाव है। इससे पहले आज सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने रोड शो निकाल रहे है। आज दोपहर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना प्रेस वार्ता करेंगे। शाम के समय पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर फिरोजपुर रोड भाजपा चुनाव कार्यालय से रोड शो आयोजित करेंगे। ये रोड शो घुमार मंडी तक जाएंगे। अनुराग ठाकुर के लुधियाना आने के बाद भाजपा वर्करों में उत्साह है। क्रिकेटर से राजनेता बने अनुराग ठाकुर को 20 जनवरी 2019 को संसद रत्न अवॉर्ड विजेता के साथ-साथ 2016 में प्रादेशिक सेना में कमीशंड अधिकारी बने। ऐसा करने वाले वह पहले BJP सांसद हैं। राजनीति में आने से पहले अनुराग ठाकुर पंजाब और नॉर्थ जोन की क्रिकेट टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। नवंबर 2000 में रणजी ट्रॉफी में जेएंडके के सामने हिमाचल क्रिकेट टीम के कप्तान रहे और सिर्फ 25 साल की उम्र में वर्ष 2000 में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। यही नहीं, अनुराग ठाकुर 22 मई 2016 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के जॉइंट सेक्रेटरी बनाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *