बिलासपुर में पेड़ पर लटकती मिली युवक की लाश:घर छोड़कर शराब दुकान के पास रहता था; फांसी लगाकर सुसाइड करने की आशंका

बिलासपुर में एक युवक की लाश पेड़ पर लटकती मिली है। वो अपना गांव छोड़कर दूसरे गांव में शराब दुकान के पास रहता था और रोजी-मजदूरी करता था। शव को देखकर पुलिस उसके सुसाइड करने की आशंका जता रही है। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। ग्राम जोंधरा स्थित देसी शराब दुकान के पीछे ग्रामीणों ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे बबूल के पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी हुई देखी। युवक के गले में नारियल की रस्सी का फंदा बना था। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद युवक की पहचान ग्राम सोनसरी निवासी जय पटेल (25) के रूप की। गांव छोड़कर शराब दुकान के पास रहता था युवक पुलिस की पूछताछ में पता चला कि जय पटेल कुछ साल पहले अपने गांव छोड़ दिया था। वह घर से बाहर यहां शराब दुकान के पास ही रहता था। साथ ही आसपास रोजी-मजदूरी कर जीवन गुजारा करता था। युवक के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। देर से पहुंची पुलिस, पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा लोगों ने इस घटना की जानकारी दोपहर में ही पुलिस को दे दी थी। लेकिन, जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस काफी देर से घटनास्थल पहुंची। जिसके चलते शव का पंचनामा करने में देर हो गया। लोग घंटों तक लोग पुलिस का इंतजार करते रहे। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण का खुलासा हो सकता है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *