जालंधर के भोगपुर में मिसाइल का टुकड़ा मिला:आदमपुर एयरबेस से आए सेना के अधिकारियों ने कब्जे में लिया, जांच जारी

पंजाब के जालंधर में भोगपुर के पास से एक किसान के मक्की के खेत से मिसाइल का हिस्सा बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार ये टुकड़ा भोगपुर के गांव जमालपुर के पास से बरामद किया गया है। मिलाइस का टुकड़ा मिलते ही किसान रेरू (जालंधर) अमरजीत सिंह ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस स्टेशन भोगपुर के अधिकारियों को दी। जांच के लिए एक टीम किसान के खेत में पहुंच गई थी। क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंचे थाना भोगपुर के एसएचओ रविंदर पाल सिंह ने मामले की जानकारी तुरंत सेना के साथ साझा कर दी थी। जिसके बाद जांच के लिए भारतीय सेना की एक टुकड़ी आदमपुर एयरबेस से जांच के लिए भोगपुर के गांव जमालपुर पहुंच गई थी। सेना के अधिकारियों ने कब्जे में लिया मिसाइल का टुकड़ा सेना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जब मिसाइल के टुकड़े की जांच की तो उसमें किसी प्रकार की ज्वलनशील और धमाका करने वाले वस्तु नहीं बरामद की गई। जिसके बाद भारतीय सेना के अधिकारी उक्त मिसाइल के टुकड़े को कब्जे में लिया और वहां से रवाना हो गए। थाना एसएचओ रविंदरपाल सिंह ने कहा- मई महीने में पाकिस्तान की तरफ से दागी गई मिसाइलों को भारतीय फौज ने हवा में ही नष्ट कर दिया था और ऐसे में यह एक मिसाइल का हिस्सा उस समय नष्ट की गई मिसाइल का ही भाग हो सकता है, जोकि यहां मक्की के खेता में गिरा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *