बिहार ले जाई जा रही शराब की खेप जब्त:तिसरी पुलिस ने टोयोटा कार की जब्त, 466 बोतल शराब बरामद, दरभंगा के दो तस्कर धराए

गिरिडीह जिले की तिसरी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चंदौरी में एक टोयोटा कार को रोका। कार से 466 शराब की बोतलें बरामद की गईं। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद टोयोटा कार (DL4CNE-3423) में शराब लोड कर बिहार ले जाई जा रही है। चंदौरी में कार को रोका गया। दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। 15 कार्टून और चार बोरों में थी शराब खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कार से 15 कार्टून और चार प्लास्टिक के बोरों में शराब मिली। बरामद शराब में आइकॉनिक व्हाइट की 68 बोतलें, रॉयल स्टेज की 216 बोतलें, स्टर्लिंग रिजर्व बी7 की 119 बोतलें और इंपीरियल ब्लू की 63 बोतलें शामिल हैं। सभी बोतलों पर ‘फोर सेल इन झारखंड ओनली’ लिखा हुआ था। दरभंगा के दो तस्कर पकड़ाए पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के दरभंगा निवासी कृष्णा कुमार पासवान और राजन कुमार पासवान के रूप में हुई है। दोनों ने बताया कि वे शराब को झारखंड के दुमका से लेकर बिहार के दरभंगा ले जा रहे थे। तिसरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *