जोशी कॉलोनी में प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन:सड़क पर ट्रकों की आवाजाही रोकी, कहा- बीमारियां बढ़ीं, अब नहीं सहेंगे

बोकारो के हरला थाना क्षेत्र में सेक्टर 9 स्थित जोशी कॉलोनी गेट नंबर तीन पर सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कई ट्रकों को रोककर घंटों तक आवाजाही बाधित की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्पॉन्ड डस्ट ले जाने वाले ट्रक गुजरते हैं। ट्रकों से गिरने वाली डस्ट से पूरे इलाके में धूल का गुबार छा जाता है। इससे स्थानीय लोगों में दमा, खांसी और त्वचा रोग जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं प्रभावित हो रहे हैं। प्रबंधन नहीं ले रहा सुध प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने सेल प्रबंधन और जिला प्रशासन को कई बार इस समस्या से अवगत कराया। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक डस्ट गिरने की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, वे सड़क नहीं छोड़ेंगे। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *