फरीदकोट जेल में अचानक सर्च ऑपरेशन चला:150 पुलिस कर्मियों ने बैरकों और परिसर को खंगाला, कैदी से फोन बरामद

पंजाब के फरीदकोट में आज जिला पुलिस ने केंद्रीय मॉडर्न जेल अचानक जांच की। एसपी मनविंदर बीर सिंह के नेतृत्व में इस सर्च में करीब 150 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने जेल की सभी बैरकों समेत परिसर के चप्पे चप्पे की तलाशी ली। हालांकि इस दौरान पुलिस को सिर्फ एक मोबाइल फोन ही बरामद हुआ, जिसके संबंध में संबंधित कैदी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के निर्देशानुसार एसपी मनविंदर बीर सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस की टीम द्वारा जेल कर्मचारियों के साथ जेल के अंदर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग बैरकों में बंद कैदियों और बंदियों के सामान की तलाशी ली गई। इसके अलावा हाई सिक्योरिटी जोन की बैरकों को भी खंगाला गया। इस मामले में एसपी मनविंदर बीर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर जेल में अचानक तलाशी ली जाती है ताकि जेल में बंद अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने बताया कि इस तलाशी के दौरान पुलिस को एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसके संबंध में कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *