मनेन्द्रगढ़ में युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:बैरिकेडिंग तोड़ DEO कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता, नेम बोर्ड पर भाजपा का गमछा टांगा

कांग्रेस ने मनेन्द्रगढ़ में “शिक्षा न्याय यात्रा” के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गांधी चौक से पदयात्रा करते हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय पहुंचे और प्रशासन की दो लेयर की बैरिकेडिंग तोड़कर भीतर घुस गए। कांग्रेस ने सोमवार को भाजपा सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने पहले गांधी चौक से हजारी होटल तक शिक्षा न्याय यात्रा निकाली। इसके बाद पुलिस बेरिकेड तोड़कर कार्यालय परिसर में प्रवेश किया। DEO कार्यालय का घेराव किया प्रदर्शनकारियों ने आत्मानंद स्कूल परिसर में संचालित DEO कार्यालय का घेराव किया और प्रदेश सरकार और जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने किया, उनके साथ पूर्व विधायक गुलाब कमरो, डॉ. विनय जायसवाल और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हफीज मेमन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के नाम पर शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। मनपसंद स्थानों पर नियुक्तियों और ट्रांसफरों में भारी पक्षपात हो रहा है। DEO कार्यालय में ताला लटका अंगवस्त्र लपेटा प्रदर्शनकारियों का गुस्सा उस समय और बढ़ गया जब उन्होंने देखा कि DEO कार्यालय में ताला लटका हुआ है। नाराज कांग्रेसियों ने DEO अजय मिश्रा के नेमप्लेट पर भाजपा का अंगवस्त्र लपेट दिया और उन पर आरोप लगाया कि वे भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता जमीन पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए DEO को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने DEO को बुलवाया, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने अपना ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर प्रदेश में 10 हजार शिक्षकों के पद समाप्त करने की योजना बनाई जा रही है और जिले में लाखों की अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा, गणित पढ़ाने वाले शिक्षक को इंग्लिश का शिक्षक बताकर ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं, पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार 10 हजार स्कूल बंद करने और 46 हजार शिक्षकों के पद समाप्त करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि जिले में युक्तिकरण की प्रक्रिया पूरी तरह भ्रष्टाचार से ग्रस्त है, और इसी के विरोध में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *