शाला प्रवेशोत्सव के पहले दिन ही बालोद में तालाबंदी:ढाई घंटे धरने के बाद शिक्षक की मांग पूरी होने पर खुला स्कूल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम पंचायत दारुटोला में ग्रामीणों ने सोमवार को शासकीय प्राथमिक स्कूल में तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल में कक्षा पहली से पांचवीं तक 72 बच्चे अध्ययनरत हैं। लेकिन केवल एक प्रधानपाठक और एक सहायक शिक्षक पदस्थ हैं। शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में वे कई बार शिक्षा विभाग और कलेक्टर जनदर्शन में लिखित आवेदन दे चुके हैं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने आज शाला प्रवेशोत्सव का बहिष्कार करते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक धरना दिया और स्कूल में ताला जड़ दिया। आश्वासन के बाद स्कूल का ताला खोला मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग हरकत में आया। जिला शिक्षा अधिकारी डीके कोसरे ने बताया कि अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही एक अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। लिखित में आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोल दिया और धरना समाप्त कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *