मनेंद्रगढ़| ग्राम पंचायत बाला में युवक-युवती के शव पेड़ पर लटके मिले। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। बाला के पूर्व सरपंच शिव प्रताप सिंह ने मनेंद्रगढ़ कोतवाली में सूचना दी कि बेहलिया घाघी नदी के किनारे चार के पेड़ में साड़ी के फंदे पर युवक-युवती के शव लटके हैं। शव की शिनाख्त में सरईपानी घुटरा निवासी चंद्रप्रताप सिंह ने युवक के शव की शिनाख्त अपने भाई अमर सिंह पिता प्रेम सिंह गोंड़ 24 वर्ष के रूप में की। वहीं मृतका की शिनाख्त फाटपानी घुटरा निवासी भगवान सिंह ने अपनी बेटी चंपा बाई 20 वर्ष के रूप में की। 12 जून की रात 11 बजे दोनों अपने घर से निकले थे फिर घर नहीं लौटे।


