बठिंडा के नए विजिलेंस एसएसपी ने ऑफिस जॉइन किया:बोले- भ्रष्टाचार खत्म करूंगा, शिकायतों पर चार दिन के अंदर कार्रवाई होगी

बठिंडा में नए विजिलेंस एसएसपी दिग्विजय कपिल ने आज पदभार ग्रहण किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकल्प लिया। एसएसपी कपिल ने कहा कि पंजाब सरकार और वरिष्ठ अधिकारियों का स्पष्ट निर्देश है कि भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगे या अवैध तरीके से काम करने को कहे, तो बिना झिझक शिकायत दर्ज कराएं। विजिलेंस विभाग ने एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है, जिस पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। एसएसपी ने बताया कि शिकायतों पर चार दिन के भीतर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। कपिल ने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता के समर्थन से वे भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। नए एसएसपी ने बताया कि विभाग में कई मामले लंबित हैं, जिन्हें वे प्राथमिकता के आधार पर निपटाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *