जगराओं में नशा तस्कर ससुर-बहू गिरफ्तार:हेरोइन और कैश बरामद, लिफाफे में छिपाकर सप्लाई कर रहे थे

लुधियाना के जगराओं में आज पुलिस ने नशा तस्करी के एक मामले में ससुर-बहू की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रेशम सिंह और उनकी बहू राजविंदर कौर के रूप में हुई है। दोनों गांव कोटली के रहने वाले हैं। थाना दाखा के एएसआई इंदरजीत सिंह के अनुसार, पुलिस टीम गश्त के दौरान कैलपुर बडैच गांव से गांव चक्क कलां की ओर जा रही थी। रास्ते में एक पुल के पास एक महिला और एक पुरुष बैठे दिखाई दिए। उनके बीच एक लिफाफा रखा हुआ था। पुलिस को देखते ही दोनों भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों को पकड़ लिया। लिफाफे की जांच करने पर उसमें से 10 ग्राम हेरोइन और 19 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी ससुर-बहू हैं और मिलकर नशा तस्करी का धंधा करते थे। पुलिस ने थाना दाखा में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। पुलिस रिमांड पर आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके मोबाइल फोन की जांच की जा रही है ताकि हेरोइन की सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *