कपूरथला बैंक से 38 लाख लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार:28 लाख कैश और 2 पिस्तौल बरामद, मथुरा से पकड़े गए

कपूरथला में आज HDFC बैंक लूट मामले में पुलिस ने सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूट की रकम में से 28.67 लाख रुपए, दो देसी पिस्तौल, वर्ना कार और इनोवा क्रिस्टा बरामद की है।घटना फगवाड़ा डिवीजन की है। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि 30 मई को रेहाना जट्टा गांव स्थित HDFC बैंक में तीन नकाबपोश लुटेरों ने 38.34 लाख रुपए की लूट की थी। लुटेरे जाली नंबर की सफेद वर्ना कार में आए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने 7 जून को पहले आरोपी गुरविंदर सिंह को करतारपुर के गांव काहलवा से गिरफ्तार किया। उसके पास से 13.10 लाख रुपए और एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। अब मथुरा से दो और आरोपियों को पकड़ा गया है। जांच में पता चला है कि मास्टरमाइंड ने लोन की रकम चुकाने के लिए बैंक लूट की योजना बनाई थी। सीआईए स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह और टेक्निकल टीम इंचार्ज चरणजीत सिंह की टीम ने एसपी फगवाड़ा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। बैंक मैनेजर ने भी आरोपियों की पहचान की है। लूट की रकम तीनों आरोपियों ने आपस में बांट ली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *