बिलासपुर में पिता को भेजी बेटी की न्यूड फोटो:एडिट कर बनाई अश्लील तस्वीर, बदनाम करने रची साजिश, तलवार के साथ पकड़ाया युवक

बिलासपुर में महिला को बदनाम करने के लिए युवक ने उनकी बेटी की न्यूड फोटो बनाकर उसके पिता के मोबाइल पर भेज दिया। जिस पर पिता ने पुलिस से शिकायत की। दरअसल, आरोपी युवक लड़की को बदनाम करने की धमकी दे रहा था। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के घर दबिश देकर उसे दबोच लिया। उसके पास से तलवार भी बरामद किया गया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। दरअसल, शिवा देवांगन का पिता रतनपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। जिस लड़की की उसने अश्लील फोटो एडिट की है। उस लड़की पर उसकी बुरी नजर थी। लड़की उसकी हरकतों को नजरअंदाज करती रही। उसकी गतिविधियों को देखकर लड़की की मां ने विरोध किया। उसने लड़के के मोबाइल पर अपनी बेटी की तस्वीर भी देख ली थी, जिस पर उसे डिलीट करने मना भी किया था, इसी रंजिश के चलते उसने फोटो एडिट कर उसके पिता के मोबाइल पर भेज दिया। महिला को दी धमकी, शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक को जब मना किया गया, तब उसने पहले भी धमकी दी थी। साथ ही गाली-गलौज भी किया था। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *