सिख की पगड़ी पर चप्पल फेंकने को लेकर हंगामा:केंद्रीय मंत्री पर लगा आरोप, SGPC प्रधान बोले- समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची

कोलकाता में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार पर एक सिख व्यक्ति की पगड़ी पर चप्पल फेंकने के आरोप लगे है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। धामी ने कहा कि पगड़ी सिख धर्म का अभिन्न अंग और सिख अस्मिता का प्रतीक है। इसका अपमान पूरे सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों का कर्तव्य है कि वे सभी धर्मों का सम्मान करें। एसजीपीसी अध्यक्ष ने सिख समुदाय के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सिखों ने देश की आजादी और अखंडता के लिए बलिदान दिया है। भूकंप, बाढ़ जैसी आपदाओं में लंगर और अन्य सेवाओं के जरिए मानवता की सेवा की है। धामी ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा ऐसी घृणित हरकत दुखद है। उन्होंने सरकार से मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि ऐसी घटनाओं से न केवल सिख समुदाय की भावनाएं आहत होती हैं, बल्कि समाज में विश्वास और सद्भाव भी कमजोर होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *