108 एंबुलेंस कर्मी 28 जून को राजभवन के समीप देंगे धरना

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले 28 जून 2025 को राजभवन रांची के सामने एकदिवसीय महाधरना होगा। इसको लेकर कर्मचारियों ने उपायुक्त को लिखित ज्ञापन भी सौंपा है। इस विषय को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला के एम्बुलेंस संघ के जिला अध्यक्ष अजय दांगी तथा जिला सचिव सागर मंडल में जानकारी देते हुए कहा कि संघ के निर्णय े अनुसार 16 जून से 18 जून तक सभी कर्मचारी काली पट्टी लगाकर काम करेंगे। 19 जून को शाम 6 बजे सभी जिला मुख्यालयों में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। 28 जून को राज भवन रांची में राज्य स्तरीय महा धरना का आयोजन होगा। यह है मांग : झारखंड सरकार और श्रम विभाग से नियमों के अनुसार न्यूनतम वेतन भुगतान करने, सभी कर्मचारियों को ईएसआई बीमा के साथ ज्वॉइनिंग लेटर दिया जाए। पूर्व संस्था की तरह कुशल श्रेणी का वेतन मिले। हर साल वेतन वृद्धि हो। मार्च 2025 से नियमित वेतन भुगतान शुरू किया जाए। सभी को 60 से 62 वर्ष की उम्र तक स्थायी नौकरी दी जाए। वेतन का भुगतान एनएचएम से हो और सभी को एनएचएम से स्थायी किया जाए। पुरानी खराब एंबुलेंस को हटाकर नई एंबुलेंस दी जाए। पुरानी एंबुलेंस की मरम्मत कराई जाए। पूर्व कंपनी की बकाया ग्रेच्युटी और वेतन का भुगतान भी किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *