धालभूमगढ़ रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पता लगाने में जुटी पुलिस

धालभूमगढ़| घाटशिला और धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच चिरूगोड़ा रेलवे फाटक के पास सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया था। धालभूमगढ़ थाना प्रभारी मो. अमीर हमजा ने जानकारी देते हुए बताया कि शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला है, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव के कई टुकड़े हो चुके थे, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि व्यक्ति कौन था और कहां से आया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम एवं पहचान के लिए जमशेदपुर स्थित शीतगृह भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी गई है ताकि पहचान में मदद मिल सके। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इलाके में अक्सर लोग रेलवे लाइन पार करते हैं, ऐसे में दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *