ग्रामीण ने िकया आत्महत्या का प्रयास, भर्ती

गढ़वा|हरिहर पुर गांव निवासी प्रेम चंद चौधरी का पुत्र नंदू चौधरी 55 वर्ष कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर घर में घरेलू विवाद उत्पन्न हुआ था। गढ़वा|चिनिया थाना क्षेत्र के हेताड कला गांव निवासी सूर्यदेव सिंह का पुत्र विकास कुमार 12 वर्ष बिजली के करंट से घायल हो गया हैं। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि घर पर कोई नहीं था। घर के पास से लगे बिजली के पॉल पर चढ़कर करंट प्रवाहित तार को पकड़ लिया। जैसे तार को पकड़ा कुछ देर बाद उसे झटका देकर छोड़ा तो उक्त युवक नीचे गिर गया। घटना के बाद उसे परिजनों ने सदर अस्पताल लाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर है। गढ़वा|बिहार के भभुआ जिला के मोहनपुर गांव निवासी वीरेंद्र मांझी की पत्नी रंजू देवी 20 वर्ष कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर अपने बच्चे को पीट रही थी। जिसे देख परिजनों ने मना किया। उसी बात से आक्रोशित होकर महिला ने कीटनाशक खा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया। जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गढ़वा|जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने जिले के विभिन्न विद्यालयों के 13 शिक्षकों को एक सप्ताह के अंदर सेवा पुस्तिका कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यालय के पत्रांक 1921 दिनांक 20 दिसंबर 2018 द्वारा 24 वर्ष की निर्वाध सेवा पूर्ण कर चुके माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रवरण वेतनमान में प्रोन्नति की गई है। कार्यालय के पत्रांक 188 दिनांक 31 जनवरी 2025 और पत्रांक 258 दिनांक 17 फरवरी 2025 द्वारा दी गई। प्रवरण वेतनमान में आंशिक विसंगति को दूर करने के लिए उक्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिका उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया था। मगर अभी तक शिक्षकों ने सेवा पुस्तिका कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया है। उन्होंने सभी सेवा निवृत्त शिक्षकों से एक सप्ताह के अंदर जमा करने का निर्देश दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *