बीपीओ ने 8 में अध्ययनरत सामान्य वर्ग के छात्रों की सूची 24 घंटे में जमा करने का निर्देश दिया

रंंका| प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 8 में अध्ययनरत सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं की सूची 24 घंटे के भीतर प्रखंड संसाधन केंद्र, रंका में जमा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी विद्यालय प्रधानों को समयबद्ध रूप से सूची तैयार कर भेजने की अपील की है, ताकि योग्य विद्यार्थियों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सूची में विद्यार्थियों का नाम, पिता का नाम, वर्ग, रोल नंबर आदि विवरण स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। देर होने पर उत्तरदायित्व विद्यालय का होगा। पाटन | लोईंगा के राजकीय मध्य विद्यालय में सोमवार को नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह एवं पाटन थाना प्रभारी शशि शेखर पाण्डेय ने किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने हाथों में नशा विरोधी तख्तियां लेकर गली-मोहल्लों में घूमकर नशे के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को बर्बादी की ओर ले जाता है। गढ़वा|राजकीय कृत गोविंद प्लस टू विद्यालय गढ़वा में अगले सत्र 2026-27 से सीबीएसई बोर्ड के तहत पढ़ाई होगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से शिक्षा विभाग एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देश प्राप्त हो चुका है। उल्लेखनीय है कि जैक बोर्ड से जिला मुख्यालय में संचालित राम साहू प्लस टू विद्यालय, बालिका प्लस टू विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को पहले ही सीबीएसई विद्यालय में बदलकर सीएम एक्सीलेंस का दर्जा दिया जा चुका है। ऐसे में जिला मुख्यालय स्तर पर गोविंद प्लस टू विद्यालय ही एकमात्र ऐसा विद्यालय रह गया है जो जैक से संचालित हो रहा है। अगले शैक्षणिक सत्र में इसके भी सीबीएसई विद्यालय बनने से जिला मुख्यालय में अब एक भी उच्च विद्यालय या प्लस टू स्तर का विद्यालय नहीं होगा जो जैक से संचालित हो। गढ़वा शहर के बीचों-बीच स्थित राजकीय कृत गोविंद प्लस टू विद्यालय गढ़वा को वर्ष 1929 में स्थापित किया गया था। पहले इसमें मध्य विद्यालय स्तर की कक्षाएं भी संचालित होती थी। लेकिन अभी इसमें नवम से 12वीं तक की पढ़ाई होती है। इस स्कूल में पढ़ाई का माध्यम हिंदी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *