नौडीहा बाजार | प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय गुलाबझरी में सोमवार को एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें उप स्वास्थ्य केंद्र गुलाबझरी के स्वास्थ्य पदाधिकारी विकास कुमार, एएनएम शशि खाखा शामिल थे। इस दौरान बच्चों को हिमोग्लोबिन जांच की गई। स्वास्थ्य पदाधिकारी ने एनीमिया बीमारी को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे।


