मृतक की मां ने कहा- बेटे के साथ नहीं रहना चाहती थी बहू, दूसरे िदन ही चली गई मायके

इधर रंका पुलिस का कहना है कि मृतक की मां के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व महिला से पूछताछ के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घर के बार बना मड़वा व शोकाकुल परिजन। भास्कर न्यूज|गढ़वा गढ़वा जिला के रंका प्रखंड में भी इंदौर के राजा राजवंशी की हत्या जैसी घटना हुई है। यहां बुद्धनाथ सिंह नामक व्यक्ति की उसकी पत्नी सुनीता देवी ने जहर देकर हत्या कर दी। बुद्धनाथ की शादी भी 11 मई को हुई थी। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने कहा कि शादी के बाद बुद्धनाथ सिंह की पत्नी सुनीता देवी दूसरे ही दिन मायके चली गई थी। वहां उसने अपने परिजनों से ससुराल नहीं जाने की बात कही थी। बताया जाता है कि सुनीता को बुद्धनाथ शुरू से ही पसंद नहीं था। वह उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। बुद्धनाथ के ससुराल व घर के लोगों ने इस शादी को बनाए रखने के लिए पूरा प्रयास किया। 5 जून को दोनों पक्ष के बीच पंचायती के बाद सुनीता को बुद्धनाथ विदाई करवाकर अपने घर ले आया। 12 दिन सुनीता किसी तरह बुद्धनाथ के साथ उसके घर में रही। शनिवार को दोनों पति-पत्नी छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में बाजार करने के लिए गए हुए थे। यहां सुनीता के कहने पर बुद्धनाथ ने बाजार से कीटनाशक दवा खरीदी थी। सुनीता ने कहा था कि फसलों में लग रहे किट को मारने के लिए दवा की आवश्यकता है। बुद्धनाथ को यह कहां पता था कि जो कीटनाशक वह खरीद रहा है उसी से उसकी हत्या कर दी जाएगी। सुनीता ने बुद्धनाथ को कीटनाशक देकर मार डाला। इस संबंध में मृतक की मां राजमती देवी ने रंका थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए कहा है कि उसके बेटे की हत्या उसकी बहू ने कर दिया है। उसने कहा कि उसकी बहू कभी भी उसके बेटे के साथ रहना नहीं चाहती थी। समाज व परिवार के भय से वह ससुराल आ गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *