108 एंबुलेंस चालकों का सांकेतिक हड़ताल शुरू

गढ़वा|झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले गढ़वा जिला के 108 एंबुलेंस चालकों ने सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी है। संघ के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से काला बिल्ला लगाकर कर कर रहे है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि 16 से 18 जून तक हम सभी एंबुलेंस चालक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे। 19 जून को सभी जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। ओर 28 जून को राज्यसभा के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि हम सभी 108 एंबुलेंस चालक कर्मचारियों को न्यूनतम मानदेय भुगतान करने सभी कर्मचारी को ईपीएफ, ईएसआई और बीमा ज्वाइनिंग लेटर देने सभी कर्मचारी को पूर्व की संस्था की तरह कुशल भुगतान करने, कर्मचारियों को प्रति वर्ष वेतन वृद्धि, सभी 108 एंबुलेंस चालक को एनएचएम से वेतन भुगतान करने सहित अन्य मांग शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *