एसडीएम ने की छापेमारी, खाद-बीज भंडार में मिली 135 बोतल शराब

गढ़वा | सदर एसडीएम संजय कुमार ने सोमवार शाम को पेशका क्षेत्र के पेशका चामा, पेंदिली, बगेसर आदि इलाकों में अवैध शराब व्यवसायियों के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब का निर्माण करने वाले व अवैध शराब की बिक्री करने वाले संदिग्ध लोगों को चेतावनी दी गई, साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर यहां वहां बैठकर शराब पी रहे लोगों को दौड़ाया गया। अभियान के क्रम में पेशका बाजार में खाद बीज के व्यवसायी अरविंद गुप्ता के यहां 135 बोतल शराब अनाधिकृत रूप से पायी गई। इस पर मौके पर ही दुकान में ताला लगवाते हुए चाबी को दुलदुलवा मुखिया राम प्रताप शाह तथा ग्राम चौकीदार जगदीश राम को सौंप दी गई। उल्लेखनीय है कि खाद बीज का व्यापार करने वाले उक्त व्यापारी के द्वारा चोरी-छिपे बड़ी मात्रा में शराब की बिक्री किए जाने की शिकायतें मिल रहीं थीं, इससे क्षेत्र में विधि व्यवस्था की समस्या भी उत्पन्न हो रही थी। इन शिकायतों पर संज्ञान लेकर संजय कुमार ने मुखिया रामप्रताप शाह तथा स्थानीय चौकीदार के साथ जब दुकान में छापेमारी की तो वहां पर डीप फ्रीजर मिला‌। खाद की दुकान में बड़ा डीप फ्रीजर मिलना एसडीएम को संदिग्ध लगा, जब फ्रीजर को खुलवाया गया तो उसमें विभिन्न ब्रांड की 135 बोतलें मौके पर मिलीं। चूंकि एसडीएम की गाड़ी देखते ही व्यापारी भाग खड़ा हुआ था, लिहाजा उत्पाद अधीक्षक व उत्पाद निरीक्षक को मामले की जानकारी देते हुए संबंधित कारोबारी पर दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया और मौके पर ही दुकान में ताला लगवा दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *