अजमत-ए-वालदैन कॉन्फ्रेंस 19 जून को

भास्कर न्यूज | प्रतापपुर प्रखंड के हुसैनिया नूरी जामा मस्जिद रबदा शरीफ़ प्रतापपुर के प्रांगण में आगामी 19 जून को अजीमुश्शान जलसा अजमत – ए- वालदैन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। यह जानकारी रबदा शरीफ़ के इज़्ज़त मा आब जनाब अब्दुस्समद खान ने दी। उन्होंने बताया कि एशले सवाब के लिए अपनी अहलिया नसीमा खातून के चालीसवीं के मौक़े पर जलसा का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि नबीरे आला हज़रत पीरे तरीकत मुफ्ती सलमान रज़ा खान, बरेली शरीफ़ होंगे। उन्होंने बताया कि कांफ्रेंस के मुख्य वक्ता मौलाना ग़ुलाम रब्बानी क़ादरी इलाहाबादी होंगे, जबकि हिंदुस्तान के मशहूर शायर सैफ रज़ा कानपुरी की मौजूदगी भी होगी। उन्होंने कहा कि कॉन्फ्रेंस की सदारत मौलाना शमीम रज़ा खान क़ादरी करेंगे जबकि संचालन हिंदुस्तान के मशहूर नक़ीब मौलाना नौशाद खान रिज़वी करेंगे। रबदा शरीफ़ मस्जिद के ख़तीब व इमाम हाफ़िज़ ग़ुलाम यासिन क़ादरी रिज़वी के हिमायत में होने वाले कांफ्रेंस में स्थानीय इस्लामिक विद्वान व शायर की भी मौजूदगी होगी। कांफ्रेंस को सफ़ल बनाने की जिम्मेवारी संचालन समिति की होगी। संचालन समिति में मैराज खान, शमशाद खान, इक़राजुल खान, खुर्शीद खान, ज़मीर खान, शाहनवाज खान, शहरयार खान, सरफराज खान, तंबरेज़ खान, इरफ़ान खान, अमीर खान, हसनैन खान, एजाज़ खान, ग़ुलाम हुसैन शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *