भास्कर न्यूज | प्रतापपुर प्रखंड के घुड़दौड़ पंचायत सचिवालय एवं हुमाजांग पंचायत सचिवालय में सोमवार को एक विशेष शिविर लगाकर जरूरतमंदों को आयुष्मान कार्ड एवं कई वंचित लोगो का राशन कार्ड बनाया गया ।इस शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार पांडेय, एमओ अजीत कुमार गोप के देखरेख में बनाया गया ।इस शिविर में पंचायत की मुखिया,मुखिया प्रतिनीधी,वार्ड सदस्य,पं स सदस्य व प्रखंड के दर्जनों कर्मियों ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया तथा लोगो को आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड बनवाने में मदद किया ।इस संबंध में बीडीओ अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि जनता दरवार एवं कई अन्य स्रोतों आयुष्मान कार्ड नही होने के कारण कई जरूरत मंदों को इसका समुचित लाभ सरकार से नही मिल रही थी।जिससे जिला उपायुक्त कार्यालय में आवेदन प्राप्त हो रहे थे।इसको लेकर उपायुक्त कीर्ति श्री के निर्देश पर आम जनों को उसका लाभ मिल सके इस लिए जिले के सभी पंचायत सचिवालय मे सोमवार से निर्धारित तिथि निकालकर पंचायत , प्रखंड व जिला के जरूरतमंदों का आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड बनाने का निर्देश संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया।इसी के आलोक मे सोमवार को घोड़दौड़ एवं हुमाजांग पंचायत सचिवालय में लगभग 75 जरूरतमंद लोगो के द्वारा आयुष्मान कार्ड बननाने का आवेदन प्राप्त हुआ है साथ ही कई लोगो का राशन कार्ड बनाने का भी आवेदन के साथ निमित राशन कार्ड में आवश्यक सुधार करने का आवेदन प्राप्त हुआ है ।आवेदन करने वाले लाभुकों का दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही शिविर में आने वाले लोगो का स्वास्थ्य की जांच , सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई।इस मौके पर मुखिया सुमित्रा देवी,मोतीलाल पासवान, देवनंदन पासवान, उमेश भुईयां,उपेन्द्र दांगी,रामाशिष भोक्ता, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार दांगी


