भास्कर न्यूज । इटखोरी इटखोरी प्रखंड के कोनी एवं धुना पंचायत भवन में सोमवार को आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। दोनों पंचायत भवनों में बीडीओ सोमनाथ बांकिरा के निर्देशन में शिविर का आयोजन हुआ। इनमें कोनी पंचायत भवन में आयोजित शिविर के दौरान 35 लोगों का आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया गया। वहीं 39 लोगों का नया राशन कार्ड बनाया गया। इधर धुना पंचायत भवन में आयोजित शिविर के दौरान 22 लोगों का आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया गया। जबकि 18 लोगों का राशन कार्ड बनाया गया। इन शिविरों को सफल बनाने में बीडीओ के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सेवक एवं डीलर आदि जुटे रहे। शिविर में 10 बजे से लेकर 4 शाम तक पंचायत के लोगों की गहमा-गहमी भीड़ जुटी रही। बीडीओ सोमनाथ बांकिरा ने बताया कि मंगलवार को टोनाटांड और इटखोरी पंचायत भवन में शिविर का आयोजन होगा।


