दिव्यांग शिविर में लोगों का किया गया शारीरिक जांच

भास्कर न्यूज | प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य परिसर स्थित भवन में सोमवार को चतरा डीसी कीर्ति श्री के निर्देश पर एवं बीडीओ अभिषेक कुमार पांडेय एवं प्रभारी चिकित्सा प्रभारी के देखरेख में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर का शुभारंभ राज्य एवं जिला के स्पर्ट व विशेषज्ञो,प्रभारी चिकित्सा प्रभारी, स्वास्थ्य कर्मियों एवं गणमान्य लोगो ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया ।मौके पर प्रखंड के सभी 18 पंचायतों से आए लोगों और बच्चों की शारीरिक , मानसिक और संवेदी विकलांगता की जांच की गई है ।चिकित्सा प्रभारी कुमार संजीव ने बताया कि आने वाले लोगो की मानसिक, शारीरिक और संवेदी विकलांगताओं से संबंधित जांच किया गया है ।आगे बताया गया कि दिव्यांगता कि जांच के लिए इच्छुक व्यक्ति को अपने जिला के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी मे गठित चिकित्सा बोर्ड के समक्ष आवेदन करना होता है।40% या उससे अधिक दिव्यांगता का आकलन होने पर चिकित्सा बोर्ड दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करता है।चुंकि जिला में काफी भीड़ होने के कारण दिव्यांग लोगो को परेशानी न हो इसके लिए डीसी ने प्रत्येक प्रखंड में दिव्यांग शिविर लगाने का आदेश दिया है। जिनकी जांच की गई है, उनका एक सप्ताह के अंदर दिव्यांगता का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।इस शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के दिव्यांग, उनके अभिभावक ,ग्रामीण,शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी संजय कुमार, एएनएम सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *