डीसी ने जिला समाज कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं की समीक्षा की

भास्कर न्यूज |चतरा समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक हुई । बैठक में मुख्य रूप से शत प्रतिशत लाभुकों का फेशियल रिकॉग्निशन, ई- केवाईसी,पोषण ट्रैकर ऐप के अनुसार उपस्थित बच्चों का पूरक पोषाहार वितरण की समीक्षा की गई। डीसी ने बच्चों के बीच एचसीएम और स्नैक्स खाते हुए जिओ टैग फोटो,ग्रोथ मॉनिटरिंग को शत प्रतिशत अगले माह से पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में गृह भ्रमण,एमटीसी ऑक्युपेंसी, 18-19 वर्ष की सावित्री बाई फुले का आवेदन, प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना की भी समीक्षा की गई। उन्होंने सेविका सहायिका एवं पोषण सखी का आयुष्मान कार्ड बनाना, प्रत्येक माह सीडीपीओ को 5 तथा महिला पर्यवेक्षिका को 15 आंगनबाड़ी केंद्र एवं 10 ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। पोषण दिवस पर विभिन्न पंचायत में भ्रमण करते हुए जिओ टैग फोटोग्राफ्स के साथ शेयर करने , नेटवर्क विहीन वाले क्षेत्र में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का चिन्हीतीकरण कर प्रतिवेदन देना, आंगनबाड़ी केंद्रों के संपूर्ण मूलभूत सुविधाओं जैसेबिजली, पेयजल , शौचालय,भवनएवं किचन का सुदृढ़ीकरण का प्रतिवेदन के साथ संबंधित विभाग को कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। डीसी ने आंगनबाड़ी केंद्रों से पूरक पोषाहार का अभिश्रव एवं सेविका, सहायिका एवं पोषण सखी का अनुपस्थिति विवरणी जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीसी ने एसडीपीओ और सेविका सहायकों को ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की बात कही, पोषण ट्रैकर के सारे इंडिकेटर्स में प्रत्येक माह चतरा जिला का रैंकिंग राज्य में एक से पांचवे स्थान पर आ सके। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रीना साहू, शंभू बड़ाईक,जिला क्षेत्रीय प्रबंधक, समर अभियान चतरा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चतरा एवं जिला के सभी महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | कोडरमा उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीवीसी केटीपीएस और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में जिले में बिजली आपूर्ति को बेहतर और सुचारु बनाने पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि गर्मी में बिजली कटौती से आम लोगों को परेशानी होती है। डीवीसी केटीपीएस को निर्देश दिया गया कि शाम के समय बिजली कटौती कम की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति प्राथमिकता होनी चाहिए। बिजली विभाग को निर्देश मिला कि ब्रेकडाउन की स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो। साथ ही हर दिन बिजली कटौती और उपलब्धता की संक्षिप्त रिपोर्ट देने को कहा गया। बैठक में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की भी समीक्षा हुई। गांवों के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया गया। मौके पर डीवीसी केटीपीएस और बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *