पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

सिमरिया|प्रखण्ड के जिरुआखुर्द और जबड़ा पंचायत में धरती आबा उत्कर्ष अभियान के तहत स्किल सेल को लेकर आयुष्मान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीओ सन्नी राज व बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने शिविर का निरीक्षण किया। मौके पर एसडीओ ने कहा कि जनता दरबार में आयुष्मान कार्ड बनाने से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त होते रहे हैं। राशन कार्ड नहीं रहने व राशन कार्ड में त्रुटि होने के कारण भी आयुष्मान कार्ड बनाने मे परेशानी होती है। कार्ड बनाने को लेकर पंचायतों मे विशेष शिविर लगाया जा रहा है।शिविर मे आयुष्मान कार्ड बनाने , राशन कार्ड बनाने, राशन कार्ड मे नाम जोड़ने एवं अन्य तरह के सुधार का कार्य किया जाना है। साथ ही कहा कि धरती आबा उत्कर्ष अभियान के तहत स्किल सेल ( एनीमिया) के लिए भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।एसडीओ व बीडीओ ने शिविर में आए लोगो से बातचीत की। साथ गांव घर के लोगो को प्रेरित करने को कहा। दोनों अधिकारियों ने कर्मियों को तत्परता के साथ काम करने का निर्देश दिया। शिविर में 61 लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। बीडीओ ने बताया कि प्रखण्ड के 17 पंचायतों में शिविर लगाने को लेकर तिथि निर्धारित की गयी है। जिसमें 16 जून को जिरवाखुर्द व जबड़ा,17 जून को कसारी व सेरनदाग, 18 जून को बगरा व जांगी , 19 जून को सबानो व बन्हें, 20 जून को बानासाड़ी व पगार, 21 जून को डाड़ी व पुण्डरा , 23 जून को एदला व हुरनाली, 24 जून को पीरी व ईचाक और 25 जून को चोपे पंचायत में शिविर लगाया जाएगा। भास्कर न्यूज |चतरा पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन चतरा जिला ईकाई के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी से शिष्टाचार मुलाकात की । इस दौरान संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को भेंट स्वरूप गुलदस्ता प्रदान किया और संगठन के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उपायुक्त ने प्रतिनिधि मंडल से औपचारिक बातचीत की और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के बारे में पुछे। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि संगठन का चतरा जिला में कहीं कोई स्थाई कार्यालय नहीं है ,जिससे पूर्व सैनिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस पर उपायुक्त कार्यालय के लिए जगह उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मण्डल में पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन चतरा जिला के जिला अध्यक्ष मोहन कुमार साहा, जिला सचिव महेश बाण्डो,उपाध्यक्ष जयजित सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामबचन साव मुख्य रूप से शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *