इटखोरी में रिमझिम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली

इटखोरी। इटखोरी में सोमवार संध्या अचानक मौसम में बदलाव हुआ। इस बीच रिमझिम बारिश शुरू हुई। कुछ देर तक झिमिर-झिमिर बारिश हुई। इससे लोगों को थोड़ी सी उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम भी थोड़ा सा शुष्क हुआ है। आसमान में काले बादलों के जगह हल्की-फुल्की बादल छाए रहे। हालांकि यहां तेज बारिश की आवश्यकता है। तेज बारिश होने के बाद हीं लोगों को उमस भरी गर्मी से पूरी तरह से राहत मिलेगी। रिमझिम बारिश के बीच इटखोरी चौक पर कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *