निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही व अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी : उपायुक्त

भास्कर न्यूज|कोडरमा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें योजना शाखा, विकास शाखा और सभी इंजीनियरिंग विंग के साथ सांसद/विधायक मद, अनटाइड डीएमएफटी, जिला योजना अनाबद्ध निधि और सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि लंबित योजनाएं जल्द पूरी की जाएं। जो योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, उनकी गुणवत्ता जांच कर भुगतान किया जाए। जो योजनाएं अब तक शुरू नहीं हुई हैं, उनका कार्य तुरंत शुरू किया जाए। डीएमएफटी मद की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्राप्त राशि के अनुसार एक्शन प्लान तैयार किया जाए। सीएसआर और जिला योजना अनाबद्ध निधि की योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली गई। उपायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी। सभी योजनाओं की गुणवत्ता जांच के बाद ही भुगतान होगा। बैठक में अपर समाहर्ता पूनम कुजुर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, नगर परिषद झुमरी तिलैया और नगर पंचायत कोडरमा के प्रशासक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *