झुमरी तिलैया में मानसून की पहली बारिश में मौसम हुआ सुहाना… तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज

भास्कर न्यूज|झुमरी तिलैया जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर 3 बजे बाद आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश ने पूरे इलाके को भिगो दिया। बारिश के साथ मौसम सुहावना बना दिया। तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को न्यूनतम 26 व अधिकतम 32 डिग्री तापमान दर्ज की गई। वहीं बारिश के बाद एक बार फिर नप की सफाई व्यवस्था की पोल खुलती दिखी। मुख्य सड़क सहित गलियों की सड़कों पर नालियों का पानी बहता नजर आया। वहीं नालियों का कचरा सड़कों पर बह रहा था। कई इलाकों में जलजमाव का भी नजारा दिखा। बारिश में बच्चें छत और गलियों में बारिश का आनंद लेते नजर आए। बारिश के बाद झुमरी तिलैया सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। भास्कर न्यूज | कोडरमा आरपीएफ की टीम ने कोडरमा रेलवे स्टेशन से एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की पहचान पिंटू कुमार डेल्हा(गया) निवासी के रूप में की गई है। आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार ने बताया की प्लेटफार्म नंबर 4/5 पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे गश्त कर रही रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा। युवक के पास एक झोला में 6 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम पिंटू कुमार, निवासी बागेश्वरी गुमटी, थाना डेल्हा, जिला गया बताया। झोले की तलाशी लेने पर उसमें 6 बोतल इम्पीरियल ब्लू सुपीरियर ग्रेन व्हिस्की मिली। हर बोतल की क्षमता 180 मिली और कीमत 170 रुपये थी। इसके अलावा 6 बोतल टंच देशी शराब भी मिली। हर बोतल की क्षमता 300 मिली और कीमत 55 रुपये थी। कुल शराब की मात्रा 2880 मिली और कीमत 1350 रुपये आंकी गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बेरोजगार है। शराब को बिहार ले जाकर ज्यादा दाम में बेचता है। उसके पास शराब से जुड़े कोई कागजात नहीं थे। जवाब भी संतोषजनक नहीं मिला। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक बशिष्ठ नारायण यादव ने गवाहों की मौजूदगी में शराब जब्त की। युवक को गिरफ्तार कर रेसुब पोस्ट कोडरमा लाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *