भास्कर न्यूज | चतरा जरूरतमंदों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सोमवर से जिले के सभी पंचायत सचिवालयों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। धरती आबा उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। राशन कार्ड में सुधार किया जा रहा है।शिविर में सिकल सेल की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उल्लेखनीय है कि उपायुक्त कीर्तिश्री जी को जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में यह बात सामने आई है कि कई पात्र लाभुक आयुष्मान योजना से वंचित हैं, जिनके पास या तो राशन कार्ड नहीं है या उसमें त्रुटि है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने को लेकर यह विशेष शिविर लागाई जा रही है। सभी प्रखंडो में जारी रोस्टर के अनुसार 16 से 21 जून तक विशेष शिविर का आयोजन किया गया है । पहले दिन सदर प्रखंड के लेम और बरह्मणा में शिविर लगाया गया।


